स्पेशनल एबिलिटीज के छात्रों के लिए आयोजित कार्यक्रम में पहुंची लद्दाख की प्रथम महिला बिंदु गुप्
लेह। लद्दाख की प्रथम महिला बिंदु गुप्ता ने समावेशी शिक्षा और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के सशक्तीकरण के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हर विशेष (दिव्यांग) बच्चों को बेहतर शिक्षा पाने का अवसर मिलना चाहिए। गुप्ता शनिवार को सेंटर फाॅर वेलनेस एंड स्पेशनल एबिलिटीज के छात्रों के लिए चुचोट योकमा पीएम श्री राजकीय उच्च विद्यालय में आयोजित ब्रेल किट एनी के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों के अंदर आत्मविश्वास को जगाने की जरूरत है। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा विभाग की सचिव भानु प्रभा, स्कूल शिक्षा निदेशक ताशी डोलमा व छात्र उपस्थित थे। ब्यूरो