फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सितंबर तक लगेंगी छह हजार एलईडी, शहर होगा जगमग

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में 96 हजार एलईडी लाइटें लगाने पर काम सितंबर में पूरा होगा। अब तक 90 हजार लाइटें ही लग पाई हैं। परियोजना पर काम 2019 में शुरू हुआ था। कोविड के कारण मंद गति से चला। 2022 में तेजी आई। प्रोजेक्ट पर 200 करोड़ खर्च हाेंगे। लाइटें कंपनी के माध्यम से लगाई जा रही है। कंपनी ने खंभे भी लगाने हैं जबकि बिजली कारपोरेशन की ओर से कनेक्शन मुहैया करवाने है। पहले स्ट्रीट लाइटों से शहर जगमग होता था। एलईडी लाइटें लगाने का मकसद यह है कि एक तो बिजली की बचत होगी, साथ ही सड़कें ज्यादा रोशन होंगी। अब पूरी लाइटों को लगाने पर काम चलेगा। इसके लिए नगर निगम ने कंपनी को निर्देश जारी किए है। बाजारों में लाइटें लगाने पर काम पूरा है, अन्य जगहों में करवाया जाएगा।
विज्ञापन


छह हजार लाइटें सितंबर तक लगा दी जाएंगी। कंपनी को निर्देश जारी किए है। बिजली कारपोरेशन को कनेक्शन देने के लिए कहा है।
- अश्वनी गुप्ता, एक्सईएन, नगर निगम बिजली विंग
कनेक्शन देने के लिए प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जल्द ही लाइटों को कनेक्शन दिए जाएंगे और लोगों को सुविधा मिलेगी।
- राजेश शर्मा, एक्सईएन, बिजली कारपोरेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें