फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जेयू में लिंग संवेदनशीलता व साइबर अपराध विषय पर व्याख्यान

विज्ञापन
लिंग संवेदनशीलता और साइबर अपराध विषय पर आयोजित व्याखान में मुख्य वक्ता को सम्मानित करते हुए फो
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय (जेयू) के रसायन विभाग की ओर से कंप्यूटर विज्ञान विभाग के सेमिनार हॉल में दो व्याख्यान आयोजित किए गए। लिंग संवेदनशीलता और साइबर अपराध विषय पर व्याख्यान हुआ।
विज्ञापन

जम्मू विश्वविद्यालय के पीजी रसायन विभाग की केमिकल सोसाइटी के तत्वावधान में इन व्याख्यानों का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत एमएससी सेमेस्टर तीन की छात्रा वैशाली ठाकुर के औपचारिक परिचय से हुई। रसायन विभाग के प्रमुख प्रो. एचएन शेख ने व्याख्यान के उद्देश्य के बारे में बताया। पहला व्याख्यान विधि विभाग की प्रो. सविता नायर (निदेशक, महिला अध्ययन केंद्र) ने लिंग संवेदनशीलता पर दिया। उन्होंने कार्यस्थल पर उत्पीड़न, घरेलू हिंसा सहित लिंग संबंधी मुद्दों के बारे में जागरूक किया।
उन्होंने छात्रों को लिंग संवेदनशीलता के विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया। कार्यस्थल पर उत्पीड़न के मामले में शिकायत दर्ज करने के तरीके के बारे में बताया। दूसरा व्याख्यान यासीन किचलू (एसएसपी साइबर क्राइम इंस्टीट्यूट फॉर एक्सीलेंस, जम्मू) ने साइबर क्राइम पर दिया। उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ती निर्भरता और साइबर खतरों व अपराधों के उभरते परिदृश्य के बारे में जानकारी दी। छात्रों ने व्याख्यान में सक्रिय रूप से भाग लिया।
विज्ञापन

सत्र का समापन वैशाली ठाकुर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। सत्र में शामिल होने वाले संकाय सदस्यों में प्रो. कमल के. कपूर, प्रो. सत्य पॉल, प्रो. डीएस संब्याल, डॉ. मोनिका गुप्ता, डॉ. अश्विनी कुमार, डॉ. कुलदीप राज शर्मा, डॉ. रियाच सिंघल, डॉ. नितिका शर्मा और डॉ. आमिर फैयाज शामिल थे। विद्वान, छात्र और गैर-शिक्षण कर्मचारी भी शामिल हुए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें