फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: समयबद्ध तरीके से जन शिकायतों का समाधान हो उच्च प्राथमिकता- LG मनोज सिन्हा

Mon, 01 May 2023 04:34 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू से शिकायतकर्ता की अतिक्रमण से संबंधित समस्या पर जिला उपायुक्त अवनी लवासा ने उप राज्यपाल को बताया कि जल्द ही राजस्व रिकार्ड की जांच के बाद मामले को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
LG Manoj Sinha - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि समयबद्ध तरीके से जन शिकायतों का समाधान उनकी सरकार की उच्च प्राथमिकता है। एलजी मुलाकात आनलाइन मंच कार्यक्रम के दौरान अपनी बात रखते हुए सिन्हा ने यह बात कही। उप राज्यपाल ने इस अवसर पर समाज के प्रत्येक वर्ग की आकांक्षाओं को जिला स्तर पर पूरी करने के लिए योजनाओं का कार्यान्वयन और निगरानी तंत्र पर बल दिया। उन्होंने कहा यह दौर चुनौतियोंको स्वीकार करने और अवसरों को भुनाने का है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी होगी।

विज्ञापन


इस अवसर पर जम्मू से शिकायतकर्ता की अतिक्रमण से संबंधित समस्या पर जिला उपायुक्त अवनी लवासा ने उप राज्यपाल को बताया कि जल्द ही राजस्व रिकार्ड की जांच के बाद मामले को सुलझा लिया जाएगा।

कठुआ से अनवर हुसैन की गांव के तालाब की साफ सफाई की समस्या उठाने पर उप राज्यपाल ने कहा कि नागरिकों के सामूहिक प्रयासों से ही हम अपने क्षेत्र में स्वच्छता को सुनिश्चित कर सकते हैं। उन्होंने श्रीनगर की शिकायतकर्ता के मसले पर श्रीनगर निगर निगम की आयुक्त को तत्काल समीना मुफ्ती की शिकायत का हल करने के लिए कहा।
विज्ञापन


उन्होंने इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह किसान संपर्क अभियान व कृषि विभाग की तरफ से आयोजित किए जाने पर प्रशिक्षण कार्यक्रमों में हिस्सा लें। इस अवसर पर जन समस्या की प्रशासनिक सचिव रेहाना बेतुल ने कार्यक्रम का संचालन किया। अतिरिक्त मुख्य सचिव अटल डुल्लू, मंडलायुक्त के अलावा अन्य विभागों के वरिष्अठ अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें