फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: स्थानीय सरपंचों ने बार एसोसिएशन को दिया समर्थन, एसडीएम के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बोले - वकील समुदाय के साथ जिला प्रशासन का ऐसा व्यवहार गलत
विज्ञापन

घगवाल एसडीएम के साथ विवाद के बाद हड़ताल पर चल रहे हैं वकील
प्रशासन से कर रहे एसडीएम का तबादला करने और सब रजिस्ट्रार को नियुक्त करने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। एसडीएम घगवाल के साथ कहासुनी व हंगामे के बाद अब स्थानीय सरपंच भी बार एसोसिएशन के समर्थन में आ गए हैं। वीरवार को बार के सदस्यों व सरपंचों ने एसडीएम के खिलाफ प्रदर्शन कर अपना समर्थन देने की घोषणा की।
कैली मंडी के सरपंच रविंदर सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से वकील समुदाय के साथ ऐसा व्यवहार करना गलत है। यदि वकीलों के साथ ऐसा होगा तो आम जनता का क्या होगा। एसडीएम घगवाल ने बार एसोसिएशन के साथ जो टकराव का रास्ता चुना है, वह सही नहीं है। इससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। बाद में उन्होंने एसडीएम के खिलाफ प्रर्दशन किया। गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को भूमि की रजिस्ट्री को लेकर एक वकील व घगवाल की एसडीएम सुनैना सैनी के बीच बहस हो गई थी। इसके बाद एसडीएम ने वकील के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करने को कहा। इस पर वकीलों ने सोमवार को एसडीएम कार्यालय में प्रर्दशन किया।
विज्ञापन

एसडीएम का आरोप था कि बार एसोसिएशन के सदस्यों ने उनके साथ बदसलूकी की है। इस बारे में उन्होंने उपायुक्त से भी शिकायत की थी। वहीं, बार एसोसिएशन ने मंडलायुक्त से भेंट कर एसडीएम की शिकायत करने के लिए कमेटी का गठन किया है। वह मांग कर रहे हैं कि एसडीएम का तबादला किया जाए, और विजयपुर की तरह अलग से सब रजिस्ट्रार नियुक्त किया जाए। उन्होंने उपराज्यपाल से भेंट कर मामले को उनके संज्ञान में लाने के लिए भी तैयारी की है। इस अवसर पर बार के प्रधान एडवोकेट मंदीप सिंह, एडवोकेट केडी सिंह, विजय गुप्ता, राजीव गुप्ता, सरपंच कृष्ण लाल, सरपंच विनाेद कुमार, सरपंच सोमनाथ, आदि मौजूद थे।
-
अदालत परिसर में नहीं हो रहा काम
घगवाल एसडीएम के साथ कहासुनी के बाद बार एसोसिएशन ने काम छोड़ दिया है, और सभी वकील सोमवार से ही हड़ताल पर चल रहे हैं। वकीलों का कहना है कि उनकी यह हड़ताल शनिवार तक जारी रहेगी। इस दौरान अपने मुद्दों को अदालत में हल करवाने आने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग दूर-दूर से जिला न्यायालय पहुंचते हैं, लेकिन वकीलों के न मिलने से निराश होकर लौट जाते हैं।
विज्ञापन


जम्मू बार एसोसिएशन शुक्रवार को करेगी हड़ताल
सांबा बार एसोसिएशन को जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन का भी समर्थन मिल गया है। सभी ने मिलकर फैसला लिया है कि शुक्रवार को सभी अदालतों में काम बंद रखेंगे। इस दौरान हड़ताल पर रहकर घगवाल एसडीएम के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें