रियासी। जिले में रविवार को तीन स्थानों पर विशाल वार्षिक भंडारों का आयोजन हुआ है, जिसमें संकत ने प्रसाद ग्रहण किया है। थाती अगार बल्लियां में श्रीमद्भागवद कथा के समापन अवसर पर भंडारे का आयोजन हुआ। इसके नगर के वार्ड 13 में स्थित प्राचीन बजीरों की बावली पर भी वार्षिक भंडारा करवाया गया, जिसमें वार्ड सहित नगरभर के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। उधर, पौनी मार्ग पर स्थित सीला गांव में भी भंडारा हुआ है, जहां काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर प्रसाद ग्रहण किया है।