फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir : उधमपुर में जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भारी भूस्खलन, मलबे में दबा पेट्रोल पंप

Mon, 25 Aug 2025 07:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन, file - फोटो : ANI
विज्ञापन
उधमपुर में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बलिनल्लाह के निकट वर्षा के कारण भारी भूस्खलन हुआ है। मलबे में एक पेट्रोल पंप दब गया है।  पेट्रोल पंप के मालिक जय पाल सिंह जामवाल ने बताया कि यह घटना कल शाम करीब 7 बजे की है। पास ही पहाड़ में दरार आ गई थी, जिसकी वजह से पेट्रोल पंप पर लोड बहुत ज्यादा हो गया था। इसी वजह से यह पूरा धंसाव हुआ। कोई नुकसान नहीं हुआ क्योंकि हम सब देख सकते थे कि पहाड़ दरक रहा है। इसलिए हमने सारा सामान पहले ही निकाल लिया था। शिफ्ट वाले लड़के भी हट गए थे। हमने अपनी बिक्री भी बंद कर दी थी और टैंकर भी रोक दिए थे। फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी यहां आ गई थी क्योंकि हमारे पास अभी भी कुछ स्टॉक पड़ा हुआ था। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें