बनिहाल में श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर भूस्खलन के कारण यातायात को रोक दिया गया। भूस्खलन बुधवार सुबह करीब तीन बजे हुआ। इस दौरान तेल का एक टैंकर भी रास्ते में फंस गया। यातायात बहाल करने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है।