कुपवाड़ा जिले के उड़ी सेक्टर में माइन ब्लास्ट होने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। सूत्रों ने बताया कि मासूमा बानो भेड़ों को चराने के लिए अग्रिम क्षेत्र में गई थी। इसी बीच एक बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से उसके बाएं पैर में चोट लग गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि युवती के पैर में गभीर चोट लगी है। उसकी स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कालेज बारामुला रेफर कर दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।