फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन से आठ कनाल मक्का की फसल बर्बाद

विज्ञापन
भूस्खलन की चपेट में भूमि, जहां 8 कनाल भूमि पर लगाई गई मक्की की फसल बर्बाद हो गई, संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बिलावर। डुगैन ब्लॉक की सदरोता ए पंचायत के वार्ड 1 में भूस्खलन से आठ कनाल में लगाई मक्का की फसल बर्बाद हो गई है। ब्लॉक के अध्यक्ष धर्म सिंह ने बताया कि पंचायत के वार्ड 1 मोहल्ला गली में बारिश से भूस्खलन हो गया है, जिसके चलते तीन किसानों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। तीनों किसान खेती से ही अपने परिवारों का पालन पोषण करते हैं। इस भूस्खलन से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। ब्लॉक चेयरमैन ने राजस्व विभाग से मांग की है कि विभाग भूस्खलन से हुए नुकसान का आंकलन करे और पीड़ित परिवारों को सहायता दे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें