फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जमीनी विवाद में दो गुटों में चले पत्थर, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एक गुट ने ग्रेटर कैलाश पुलिस चौकी प्रभारी पर लगाया दूसरे गुट की मदद करने का आरोप
विज्ञापन


जम्मू। जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। वारदात शहर के ग्रेटर कैलाश इलाके की है। मंगलवार को दोनों गुट आमने-सामने आ गए। जहां पर पहले बहसबाजी शुरू हुई और उसके बाद एक दूसरे पर हमला बोल दिया गया। दोनों गुटों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। इसी पत्थरबाजी में कालूचक्क के संतोष बिहार के रहने वाले अवतार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जीएमसी में भर्ती करवाया गया। देर रात को उपचार के दौरान अवतार सिंह की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एक गुट के लोगों ने ग्रेटर कैलाश पुलिस चौकी प्रभारी पर आरोप लगाया कि उसने दूसरे गुट के लोगों की जमीन पर कब्जा दिलाने में मदद की है। इस पूरे मामले की फिलहाल जांच की जा रही है। कोई भी पुलिस अधिकारी इस पर बात करने को तैयार नहीं।

कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची थी पुलिस

जानकारी के अनुसार ग्रेटर कैलाश पुलिस टीम मंगलवार को कोर्ट का आदेश लेकर मौका ए वारदात पर पहुंची थी। कोर्ट का आदेश एक गुट के समर्थन में जमीन को लेकर था। इस दौरान दूसरा गुट भी वहां पर पहुंच गया। पुलिस ने किसी तरह से हस्तक्षेप करके मामले को रफा दफा किया, लेकिन पुलिस के जाने के बाद दोनों गुट वहां पर फिर से आमने-सामने आ गए। उसी के बीच में दोनों गुटों ने एक दूसरे पर ईंटों से वार कर दिए जिसमें अवतार सिंह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



चार लोगों को गिरफ्तार किया गया


इस मामले में एसएसपी जम्मू विनोद कुमार का कहना है कि मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें