फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल सिंह ने फिर किया एक अस्पताल का दौरा

Sat, 04 Jul 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर
राज्य के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा, एआरआई और प्रशिक्षण के मंत्री चौ. लाल सिंह ने शनिवार को जीबी पंत अस्पताल का दौरा किया और वहां पर मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का भी जायजा लिया। इस दौरे के दौरान उनके समक्ष गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के प्रिंसिपल डा. आरए पांपोरी, जीबी पंत और लाल देद अस्पतालों के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. केसर अहमद और डा. मुश्ताक अहमद राथर के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी थे। इस दौरे के दौरान चौधरी लाल सिंह द्वारा अस्पताल के इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) के अलावा विभिन्न वार्डों और सेक्शन का दौरा किया। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से भी बातचीत की और उनसे अस्पताल में नवजात शिशुओं को दी जाने वाली चिकि त्सा सुविधाओं के बारे में जानने की कोशिश की। उन्होंने डॉक्टरों को आदेश दिए कि रोगियों को सर्वोत्तम संभव चिकित्सक सुविधाएं प्रदान की जाएं। मंत्री द्वारा गरीब लोगों को मुफ्त चिकित्सा देखभाल और परीक्षण देने के लिए अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट को सफाई की जांच करने के लिए लगातार राउंड संचालन करने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने कर्तव्यों से अनधिकृत अनुपस्थिति के खिलाफ स्टाफ को चेतावनी दी। बाढ़ के बाद अस्पताल में जारी मरम्मत का भी मंत्री द्वारा जायजा लिया गया और उन्होंने जल्दी कार्य रने के भी निर्देश दिए। अस्पताल प्रबंधन को अस्पताल में बकाया करवाए जाने वाले कार्यों के लिए मंत्री द्वारा विस्तृत परियोजना रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। इतना ही नहीं, ड्रेस कोड को बनाए रखने पर जोर देते हुए उन्हें इस मामले में सीनियर डॉक्टरों को जूनियर डॉक्टरों के लिए उदाहरण स्थापित करने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें