संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू/श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस अपने सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत 2 अक्टूबर को श्रीनगर में रन फॉर पीस कश्मीर मैराथन कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है। व्यवस्थाओं पर चर्चा करने के लिए शनिवार को लेक व्यू पुलिस गोल्फ कोर्स बुलेवार्ड रोड श्रीनगर में एक समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एडीजीपी सशस्त्र जम्मू-कश्मीर सैयद जाविद मुजतबा गिलानी ने की।
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह इस कार्यक्रम के संरक्षक होंगे, जबकि एडीजीपी सशस्त्र जम्मू-कश्मीर एसजेएम गिलानी आयोजन समिति के अध्यक्ष होंगे। डीआईजी सशस्त्र कश्मीर रेंज शहीद मेहराज इस आयोजन के आयोजन सचिव होंगे। बैठक के दौरान अधिकारियों ने जमीनी स्तर पर की गई व्यवस्थाओं के बारे में प्रतिक्रिया दी और आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव दिए।
बैठक में एसपी पूर्व श्रीनगर शिव राम, एसएसपी सीओ जेकेएपी-13वीं बटालियन मोहम्मद असलम, एसएसपी, सीओ जेकेएपी-9वीं बटालियन ताहिर सलीम, एडीजीपी सशस्त्र जम्मू-कश्मीर श्रीनगर के स्टाफ ऑफिसर महमूद अहमद, सीओ आईआरपी-20वीं बटालियन वसीम कादरी, एसएसपी मनोज कुमार पंडित और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।