फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटर और टिप्पर की टक्कर में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। कोटली शाह दुल्ला के पास स्कूटी व टिप्पर बीच हुई टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान सुनैना देवी (40) पत्नी रमेश चंद्र निवासी कोटली शाह दुल्ला आरएस पुरा के रूप में हुई। सुनैना देवी के पति रमेश चंद्र और एक बच्चा ललित डोगरा को भी चोटें आई हैं। इनको आरएस पुरा के उपजिला अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। स्कूटी सवार अपने घर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान सामने से आ रहे टिप्पर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। पुलिस ने टिप्पर चालक सन्नी को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें