लेह। लद्दाख पुलिस के गठन पर लद्दाख ऑटोनॉमस हिल डेवलपमेंट काउंसिल के अध्यक्ष व अन्य प्रतिनिधियों ने सभी मुलाजिमाें को बधाई देते हुए केंद्र व एलजी प्रशासन का आभार जताया है। काउंसिल के अध्यक्ष ग्याल पी वांग्याल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस की जगह अलग से लद्दाख पुलिस के गठन की मांग पहले से उठाई जा रही थी। विभाग को लद्दाख पुलिस का नाम मिलना हर्ष का विषय है। लद्दाख के कई पुलिसकर्मियों ने कश्मीर घाटी में सेवाएं देते समय संघर्ष और बलिदान दिए। पुलिस विभाग को अपना नाम मिलना उन पुलिसकर्मियों के लिए श्रद्धांजलि है। वांग्याल और अन्य सदस्यों ने लद्दाख पुलिस के गठन पर केंद्र सरकार और एलजी प्रशासन का आभार जताया।