फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लद्दाख में बर्फबारी, आज दोपहर तक मौसम साफ हो जाएगा

विज्ञापन
मीनामार्ग में 2 इंच बर्फ जमा हुई। स्रोत - रिपोर्टर
विज्ञापन
लेह। लद्दाख क्षेत्र में कल शाम से सर्दी का मौसम शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने कारगिल और लेह जिलों के खरदोंगला, जंगला और शिंकुला सहित ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी की पुष्टि की है। मैदानी इलाकों में भी हल्की बर्फबारी की संभावना है जबकि द्रास की तरफ जोजिला सुरंग क्षेत्र में 1-2 इंच तक बर्फ जमा हो गई है। कुछ जगहों पर बर्फबारी के साथ तेज हवा भी चल सकती है। इससे प्रमुख पर्वतीय दर्रों पर दृश्यता कम हो सकती है। 6 से 20 नवंबर तक लद्दाख में मौसम आमतौर पर साफ और स्थिर रहने की उम्मीद है, जो इस छोटी सर्दी के बाद राहत की बात है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें