फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की लड़ाई में जुटे पुलिसकर्मियों के पास मास्क की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। लॉकडाउन का पालन कराने में जुटे पुलिसकर्मी मास्क की कमी से जूझ रहे हैं। हर एक थाना क्षेत्र में मास्क और सैनिटाइजर भेजे गए थे। लेकिन मास्क की एक अवधि होती है। कई पुलिस कर्मी एक ही मास्क को कई दिनों से पहन कर अपना काम चला रहे हैं। घर पहुंचने पर उन्हें समझ में नहीं आता कि अपने बच्चों से मिले या नहीं। कुछ पुलिस कर्मियों से बातचीत हुई। उन्होंने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि लॉकडाडन से पहले मास्क दिए गए थे। अब एक हफ्ता हो चुका है। वहीं एक ही मास्क पहनकर ड्यूटी दे रहे हैं। ड्यूटी करे घर जाते हैं और फिर वापस ड्यूटी पर आते हैं। कई थानों और पुलिस चौकियों में सैनिटाइजर की भी कमी है। इसके बारे में आईजी जम्मू मुकेश सिंह से बातचीत की। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों के पास मास्क की कोई कमी नहीं है। हर जगह पर पर्यात मात्रा में मास्क पहुंचे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें