मई दिवस पर जलशक्ति कर्मचारी एसोसिएशन की ओर से निकाली गई रैली को संबोधित करते जिला प्रधान।
उधमपुर। जल शक्ति पीएचई इंप्लाइज एसोसिएशन की ओर से मई दिवस पर शिकागो के शहीद श्रमिकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर जिला प्रधान सोम राज ने कहा कि हमारे लगभग 60 हजार अस्थायी कर्मचारी हैं। लेकिन विधानसभा सत्र के दौरान हमारे विधायक कर्मचारियों के बारे में कुछ न कहकर अपना वेतन बढ़ाने की बात ही करते रहे। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मियों की मांग को पूरा करे। संवाद