फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तीन महीने में नहीं हुआ काम, तहसीलदार ने अब पांच दिन में करने का दिया आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया में केंद्रीय विद्यालय बनाने की औपचारिकताएं पूरी करने की मांग को लेकर तहसीलदार से मिले स्थानीय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। कस्बे के पार्षद और स्थानीय लोग वार्ड 5 के पार्षद कैलाश चंद्र सैनी के नेतृत्व में तहसीलदार अरनिया के सामने केंद्रीय विद्यालय (केवी) के मुद्दे को लेकर पहुंचे। उन्होंने तहसीलदार को बताया कि तीन महीने पहले तहसील प्रशासन से केवी की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए कहा गया है। लेकिन, उस पर कोई भी कार्य नहीं हुआ। इससे क्षेत्र में केवी खुलने का रास्ता बंद होता दिख रहा है। इस पर तहसीलदार इशिता राठी ने आश्वासन दिया कि केवी के मुद्दे को बुधवार तक हल कर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि 15 जनवरी को केवी संगठन ने जिला प्रशासन जम्मू को अरनिया में केवी की मांग को पूरा करने के लिए औपचारिकताएं पूरी करने को कहा था। इसके अंतर्गत जिला प्रशासन ने निदेशक शिक्षा बोर्ड को अर्जी भेजी। उसके बाद शिक्षा विभाग ने अरनिया के जोनल शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र को अर्जी भेजी गई थी। जेडईओ ने 3 महीने पहले तहसील प्रशासन को केवी के लिए 30 कनाल जगह चिह्नित करने के लिए कहा। लेकिन, उसके बाद केवी को लेकर कोई बात आगे ही नहीं बढ़ी। अब इस मुद्दे को हल करने के लिए तहसीलदार ने 5 दिन का समय लोगों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड 5 के पार्षद ने कहा कि 7 महीने से अरनिया में केवी की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए कहा गया है। इन्हें प्रशासन को जल्द से जल्द पूरी कर अर्जी वापस भेज देनी चाहिए थी, ताकि अरनिया को अपना केवी मिल सके। अरनिया के साथ हमेशा से भेदभाव होता रहा है। लेकिन, इस बार केवी को अरनिया में स्थापित करवाया जाएगा, जिससे लोगों को सीधा फायदा मिल सकेगा, और शिक्षा का स्तर भी ऊंचा होगा। तहसीलदार के पास शिकायत लेकर गए लोगों में पार्षद सिंपल भगत, पार्षद यशपाल सैनी, पार्षद नरेश कुमार, गिरधर गोपाल, सोहन लाल, आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें