केवी नंबर एक गांधी नगर में 34वीं युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया
जम्मू। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने केवी-एक गांधी नगर में 34वीं युवा संसद प्रतियोगिता करवाई। युवा प्रतिभागियों ने सांसद, मंत्री, वक्ताओं सहित विभिन्न भूमिकाएं निभाईं और विचार-विमर्श में भाग लेकर लोकतंत्र का महत्व बताया। केवी श्रीनगर, ज्योतिपुरम, मीरां साहिब, कठुआ, सीआरपीएफ बनतालाब और जम्मू कैंट के प्रतिभागियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्यातिथि पूर्व विधान परिषद सदस्य एडवोकेट रविंदर शर्मा ने केवी संगठन और मेजबान स्कूल को बधाई दी। ब्यूरो