कुपवाड़ा में पकड़ी गई ड्रग तस्करी की आरोपी। स्रोत पुलिस
- फोटो : chineni news
कुपवाड़ा। कुपवाड़ा पुलिस ने रविवार को तहसील कार्यालय के पास मुख्य चौक क्रालपोरा में रुटीन चेकिंग के दौरान एक महिला को चरस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक महिला मुख्य बाजार क्रालपोरा से सोंथिपोरा गांव की ओर जा रही थी। रुकने को कहा तो भागने लगी। पुलिस नेे दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान चरस बरामद हुआ। उसकी पहचान मीमा बेगम पत्नी नजीर अहमद भट निवासी क्रालपोरा के रूप में हुई। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया। संवाद
-