कुपवाड़ा में बरामद हथियार। स्रोत सेना
- फोटो : mathura
कुपवाड़ा। कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके के मावर में रविवार को सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान के दौरान ग्रेनेड, पिस्टल और काफी मात्रा में गोली बरामद किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने हंदवाड़ा के मावर इलाके में तलाशी अभियान चलाया। संदिग्ध स्थान की तलाशी लेने पर तुर्की निर्मित एक पिस्टल, चीन निर्मित एक पिस्टल, चीन निर्मित हैंड ग्रेनेड, पिस्टल और एके-47 की मैंगजीन के साथ ही काफी संख्या में गोली बरामद हुई। अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम जांच शुरू कर दी गई है। संवाद