फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कुपवाड़ा केआर, हसलर्स क्लब, एस सीसी ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। कुपवाड़ा नाइट राइडर्स, हसलर्स क्रिकेट क्लब और एस क्रिकेट क्लब ने शनिवार को केसी स्पोर्ट्स क्लब में जारी कश्मीरी पंडित प्रीमियर लीग (केपीपीएल) के चौथे संस्करण में अपने प्रतिद्वंद्वियों पर शानदार जीत दर्ज की। पहले मैच में हसलर्स क्रिकेट क्लब ने मून स्ट्राइकर्स इलेवन को आसान मुकाबले में 75 रनों के बड़े अंतर से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हसलर्स क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 169 रन का अच्छा स्कोर बनाया। शुभम हांगलू ने 56 गेंदों पर 3 चौकों और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 78 रनों की पारी खेली, जबकि रोहन कौल ने 26 गेंदों पर 2 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 46 रनों का तेज योगदान दिया। मून स्ट्राइकर्स इलेवन की ओर से दीपक ने 3 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट लिए। जवाब में मून स्ट्राइकर्स इलेवन 18.5 ओवर में 94 रन पर ढेर हो गई और इस तरह मैच 75 रन से हार गई। बॉबी पंडिता एकमात्र बल्लेबाज थे जिन्होंने 19 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 23 रन बनाए। हसलर्स क्लब के लिए सनी मट्टू ने 3 विकेट लिए, जबकि रोहन कौल ने 2 विकेट हासिल किए। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए रोहन कौल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में कुपवाड़ा नाइट राइडर्स ने स्पार्टन्स इलेवन को करीबी मुकाबले में 17 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कुपवाड़ा नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 176 रन बनाए, जबकि जवाब में स्पार्टन्स इलेवन ने 151 रन बनाए और 17 रनों के मामूली अंतर से मैच हार गई। कुपवाड़ा नाइट राइडर्स के आशीष भट्ट को 5 विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। एक अन्य मैच में एस क्रिकेट क्लब ने बीएनसीसी को 25 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एस क्रिकेट क्लब ने 176 रन बनाए। अक्षय कौल और सिद्धार्थ भट्ट ने 35-35 रन बनाए, जबकि रोहित कौल ने 26 रनों का योगदान दिया। बीएनसीसी के लिए भूमेश भट्ट ने 2 विकेट लिए। जवाब में बीएनसीसी 151 रन बनाकर 25 रनों से मैच हार गई। सागर पंडिता ने सर्वाधिक 49 रन बनाए जबकि भूमेश भट्ट और सुनील पंडिता ने क्रमश: 29 और 20 रनों का योगदान दिया। सोमिल रैना, सूरज कौल और हेमंत रैना ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि अक्षय कौल और रोहित कौल ने एक-एक विकेट लिया। अक्षय कौल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें