कुपवाड़ा में हुई फेंसिंग चैंपियनशिप के बाद खिलाड़ी। स्रोत आयोजक
कुपवाड़ा। जिला फेंसिंग एसोसिएशन की ओर से भारतीय फेंसिंग एसोसिएशन की एक संबद्ध इकाई व जम्मू और कश्मीर फेंसिंग एसोसिएशन के सहयोग से द्वितीय कुपवाड़ा जिला फेंसिंग चैंपियनशिप का वज्र फेंसिंग नोड में आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न श्रेणियों के लगभग 96 फेंसरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जम्मू और कश्मीर फेंसिंग एसोसिएशन की महासचिव सुप्रिया सिंह चौहान उपस्थित थीं। चैंपियनशिप में विभिन्न आयु और हथियार श्रेणियों में प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिता के बाद खिलाड़ियों को पदक और प्रमाणपत्र दिए गए। संवाद