फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अवैध खनन में शामिल 16 वाहन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कुपवाड़ा। कुपवाड़ा पुलिस ने सोमवार को जिले भर में खनन माफिया के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया और अवैध रूप से खनिजों के परिवहन में शामिल कुल 16 वाहनों को जब्त किया। इस अभियान के तहत जिले भर के पुलिस स्टेशनों और पुलिस चौकियों ने विशेष नाकाबंदी और प्रवर्तन अभियान चलाए। इस दौरान कुल 15 ट्रैक्टर और एक टिपर जब्त किए गए। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और ऐसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आने वाले दिनों में इसी तरह के अभियान जारी रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें