जम्मू। विश्वकर्मा सभा बख्शी नगर की बैठक प्रधान राकेश चलोत्रा की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर सर्वसम्मति से कुलजीत राय को विश्वकर्मा सभा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विश्वकर्मा सभा के सभी सदस्यों ने इस फैसले का स्वागत किया और कुलजीत राय को बधाई दी। उपाध्यक्ष का पद संभालने के बाद कुलजीत राय ने विश्वकर्मा समाज के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। उन्होंने भविष्य में भी सभा के सामाजिक कार्यक्रमों को उत्साहपूर्वक जारी रखने का संकल्प लिया। कुलजीत राय ने मेधावी छात्रों को सम्मानित करने, विश्वकर्मा समुदाय की विधवाओं को पेंशन प्रदान करने और गरीब लड़कियों की शादी में सहायता करने पर जोर दिया। इस मौके पर सदस्य रतन लाल, रोमेश लाल, अजय चलोत्रा, पवन कुमार, पवन सलगोत्रा, नरेश कुमार, विजय कटारिया, संजय चलोत्रा, विनोद जराल, तरसेम लाल, कुलजीत सिंह, संजय सागर, ओम प्रकाश और रोहलू राम मौजूद रहे। संवाद