कुलगाम। पुलिस ने नशा तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनके कब्जे से प्रतिबंधित पदार्थ और नकदी बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार कंजीकुल्ला में नाका चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार फैजान अहमद डार निवासी ब्राजलू और शीराज़ अहमद लोन उर्फ शेर खान निवासी तुंगदनू की जांच की गई तो उनके पास से छह ग्राम हेरोइन जैसे प्रतिबंधित पदार्थ और 15,720 रुपये बरामद किए गए। दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद