कुलगाम। एलपीजी तथा कमर्शियल सिलिंडरों के दुरुपयोग को रोकने के उद्देश्य से कुलगाम पुलिस ने वीरवार को जिलेभर की एलपीजी एजेंसियों और कमर्शियल सिलिंडर आउटलेट्स पर व्यापक जांच एवं सत्यापन अभियान चलाया। जांच के दौरान वितरण, भंडारण, परिवहन और स्टॉक रजिस्टर से जुड़े सभी रिकॉर्ड्स की गहन जांच की गई। पुलिस अधिकारियों ने डीलरों को निर्देश दिया कि वे सभी दस्तावेज सही तरीके से मेंटेन करें। सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें और किसी भी घरेलू या व्यावसायिक सिलेंडर की बिक्री उपभोक्ता सत्यापन के बिना न करें। संवाद