कुलगाम। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के मिर्हामा क्षेत्र में मंगलवार को एक किशोरी रहस्यमयी परिस्थितियों में मृत पाई गई। अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव को मेडिको-लीगल औपचारिकताओं जिसमें पोस्टमॉर्टम भी शामिल है के लिए कुलगाम जिला अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है। संवाद