जम्मू। भाजपा ने संगठन को मजबूत करने के लिए सह संयोजकों की तैनाती की है। इससे जमीनी स्तर पर पहुंच बढ़ेगी और कामकाज सुचारु रूप से चलेगा। इसमें वार्डर प्रकोष्ठ के लिए कुलदीप शर्मा, सहकारी प्रकोष्ठ में केएल शर्मा, कर्मचारी, शिक्षा प्रकोष्ठ में संतोष कुमारी, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ में मुख्तियार सिंह, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ में बृजेश गुप्ता, खेल प्रकोष्ठ में लवदीप पठानिया, व्यापार प्रकोष्ठ के लिए अभिनव आनंद, शारणार्थी प्रकोष्ठ में रवि कुमार को सह संयोजक बनाया गया। ब्यूरो