श्रीनगर। कश्मीर विश्वविद्यालय के फारसी विभाग ने मुख्य परिसर में शारदा लिपि पर 15 दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू की। इस कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को प्राचीन शारदा लिपि के मूल सिद्धांतों से परिचित कराना, इसके संरक्षण को बढ़ावा देना और कश्मीर की समृद्ध पांडुलिपि विरासत पर शोध को प्रोत्साहित करना है। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन (एनएमएम), संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ज्ञान भारतम् पहल के तहत प्रायोजित है। यह कार्यशाला 11 नवंबर तक चलेगी जिसमें शारदा लिपि के मूल सिद्धांतों, पांडुलिपि संरक्षण, पुरालेखविज्ञान और प्रतिलेखन तकनीकों पर विशेषज्ञ सत्र होंगे। संवाद