फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दिल्ली से दबोचा पत्नी की हत्या करने वाला म्यांमार नागरिक, शक में मारा था

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू से ट्रेन में बैठकर हो गया था फरार, सीसीटीवी की मदद से आरोपी को दबोचा गया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बठिंडी में पत्नी की हत्या कर फरार हुए म्यांमार के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी अशक को दिल्ली के रोहिल्ला से गिरफ्तार किया। वह दिल्ली से आगे बंगाल जाने की फिराक में था। पुलिस ने जम्मू से लेकर दिल्ली तक करीब 150 सीसीटीवी खंगाल कर आरोपी का पीछा किया और इसे दबोचा लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे पत्नी पर किसी दूसरे व्यक्ति के साथ अवैध संबंध बनाने का शक था। इसलिए उसने हत्या कर दी। हत्या करने के लिए उसने एक टाइल का टुकड़ा इस्तेमाल किया, जो काफी नुकीला था।
विज्ञापन

बता दें कि हत्या करने के बाद आरोपी मौके से पैदल ही फरार हुआ था। इसके बाद वह पैदल ही बाड़ी ब्राह्मणा में पहुंचा जहां से उसने एक ट्रेन पकड़ी और दिल्ली तक पहुंच गया। क्योंकि पुलिस को इसके बारे पता चल गया था। पुलिस की टीम पीछे-पीछे जा रही थी और दिल्ली पहुंचने पर इसे दबोच लिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें