फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एथलेटिक्स में सिमरन, अक्षरा और शमशाद ने बाजी मारी

विज्ञापन
खेलो इंडिया महिला एथलेटिक्स लीग प्रतियोगिता में अंडर -14, अंडर-16 और अंडर-20 आयु वर्ग में मुकाब
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की खेलो इंडिया महिला एथलेटिक्स लीग प्रतियोगिता में अंडर-14, 16 और 20 आयु वर्ग में मुकाबले हुए। सिमरन देवी, अक्षरा शर्मा और शमशाद बानो ने स्वर्ण पदक जीता। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के माध्यम से बुधवार को एमए स्टेडियम में जेएंडके एमेच्योर एथलेटिक्स एसोसिएशन के बैनर तले मुकाबले हुए। वरिष्ठ नागरिकों के बीच फिटनेस अवधारणा को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजकों ने ओपन महिला (पांच किलोमीटर) कार्यक्रम करवाया जिसमें रिम्पी देवी ने स्वर्ण पदक जीता। ममता शर्मा व पूनम कुमारी क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। लगभग 200 युवा और वरिष्ठ महिला एथलीटों ने भाग लिया। अंडर-14 (1.5 किमी) में सिमरन देवी, दीक्षा राठौड़, ध्रुवी चौधरी, अंडर-16 (तीन किमी) में अक्षरा शर्मा ने स्वर्ण, तरूण कुमारी ने रजत और सुहानी शर्मा ने कांस्य पाया। अंडर-20 (पांच किमी) में शमशाद बानो को स्वर्ण पदक मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें