श्रीनगर। गुलमर्ग में 21 फरवरी से खेलो इंडिया विंटर गेम्स शुरू होने जा रही हैं। इसकी तैयारियों के लिए बुधवार को जेके स्पोर्ट्स काउंसिल की सचिव नुजहत गुल ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर प्रबंधों का जायजा लिया। एयरपोर्ट निदेशक जावेद अंजुम, डिप्टी कमांडेंट सीआईएसएफ व अन्य अफसरों के साथ बैठक कर दिशानिर्देश जारी किए। यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि खिलाड़ियों की यात्रा आरामदायक बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। सचिव ने कहा, प्रतिभागियों को पारंपरिक कश्मीरी स्वागत पेय भी परोसा जाएगा। जेएंडके स्पोर्ट्स काउंसिल ने इस आयोजन के लिए कमर कस ली है और लगभग सभी अधिकारी अपने कार्यों में लगे हैं। अगले सप्ताह होने वाले खेल महाकुंभ के बारे में जनता को सूचित करने के लिए रोड शो आयोजित किए जा रहे हैं। ब्यूरो