अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष तारीक हामिद कर्रा ने कहा है कि मेले आपसी सद्भाव का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि खीर भवानी मेला जम्मू-कश्मीर के दोनों समुदायों को आपस में बांधने का काम करता है। इस मौके पर उन्होंने कश्मीरी पंडितों से मुलाकात कर मेले के आयोजन और तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मेले का आयोजन सदियों से हो रहा है और यह प्रदेश के लोगों को एकजुटता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि खीर भवानी मेला धार्मिक आयोजन है जो कश्मीर की संस्कृति को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि पंडितों और मुस्लिम समुदाय में आपसी भाईचारे को बनाए रखने का संदेश देता है। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश में लोगों की भलाई और शांति की कामना की।