रियासी जिले में रविवार को कौंसर नाग यात्रा पर जाने वाले लोगों को रवाना करते हुए उपायुक्त व एसएसप?
- फोटो : REASI
रियासी। कौंसर नाग सरोवर के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रविवार सुबह जिला मुख्यालय से रवाना किया गया। उपायुक्त बबीला रकवाल, एसएसपी अमित गुप्ता और डीडीसी अध्यक्ष सर्राफ सिंह नाग ने अशोक थापा चौक से यात्रा भेजने की औपचारिकता निभाई।
इससे पहले नई बस्ती मोहल्ले के शिव मंदिर में शनिवार रात को रुकी छड़ी यात्रा को सुबह नगर के मुख्य हिस्सों से गुजारा गया। नई बस्ती, जनाना पार्क, मुख्य बाजार तथा बस अड्डे से होते हुए छड़ी यात्रा चौक तक पहुंची। इस दौरान नगर के लोगों के साथ सनातन धर्म सभा, श्री दुर्गा नाटक मंडली, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं व राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रभु महिमा का गुणगान करते हुए भजन कीर्तन कर छड़ी निकाली गई। रियासी से निकले श्रद्धालुओं के जत्थे का सलाल, अरनास, दरमाड़ी, माहौर, साड़ में स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान उनके लिए खाने पीने की व्यवस्था की गई। देर शाम को सभी श्रद्धालु सुंगड़ी में पहुंचे। सोमवार को जत्था पैदल यात्रा शुरू करेगा, और शाम को धार गांव में रात्रि विश्राम के लिए रुकेगा। नाग पंचमी के अवसर पर श्रद्धालु पवित्र सरोवर में स्नान कर लौटेंगे।