कटड़ा। धर्मनगरी से पांच किलोमीटर दूर 15 मार्च को ओरी साथियों के साथ दर्शन के लिए आया था। उसने शराब, नॉनवेज के साथ पार्टी की थी। होटल संचालक की शिकायत पर कटड़ा पुलिस ने मामला दर्ज किया था। ुमंगलवार को डाक द्वारा मुंबई में उन्हंे समन भेजे गए। मामले में एसएसपी रियासी परमवीर सिंह ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने आठ अरोपियों पर मामला दर्ज किया था। इसमें ओरहान अवतरमणि (ओरी) दर्शन सिंह, पार्थ रैना, रितिक सिंह, राशि दत्ता, रक्षिता भगोल, शगुन कोहली और अनास्तासिया अरजमास्किना शामिल हैं। गोरतलव हैं कि धर्मनगरी के 15 किलोमीटर के दायरे में शराब और नॉनवेज का सेवन प्रतिबंधित है। संवाद