पौनी। जम्मू-कश्मीर किसान तहरीक की बैठक जिला प्रधान सोहन लाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान पौनी तहसील के लिए कमेटी का गठन करते हुए राजिंदर कुमार बब्बी को प्रधान नियुक्त किया गया। हुक्म चंद व रिषि राम को उपप्रधान बनाया गया।
वहीं गिरधारी लाल व परस राम को संयुक्त सचिव, कश्मीरी लाल को सचिव बनाया। इसके अलावा रमेश कुमार, गोपाल शर्मा, हेम राज, राकेश कुमार, पुरन चंद, यशपाल, ज्योति प्रकाश, मोहम्मद अकबर, जगदीश कुमार, सुरम चंद, मोहम्मद फारूक, सतपाल, बंसी लाल को सदस्य बनाया गया। इस मौके पर सीटू नेता ओम प्रकाश शर्मा भी मौजूद रहे। इस दौरान कहा गया कि गठित की गई कमेटी किसानों के साथ पेश आने वाली समस्याओं को समय समय पर उठाती रहेगी। जहां तक संभव हो सकेगा जिला प्रशासन व संबंधित विभागों के सहयोग से समस्याओं का समाधान किया जाएगा। कमेटी के सभी सदस्यों का स्वागत किया गया।