फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: कठुआ पुलिस नहीं कर पाई दुष्कर्म में शामिल आरोपियों की पहचान, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Tue, 18 Apr 2023 01:49 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ

सार

पुलिस का कहना है मुख्य आरोपी के साथ तीन संदिग्धों को पकड़ लिया गया है। पीड़िता की शिनाख्त के बाद ही नाम सार्वजनिक किए जाएंगे।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कठुआ जिले की लोहाई मल्हार तहसील की नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी के पकड़े जाने के तीन दिन बाद भी अन्य आरोपियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं, सोमवार को पीड़िता को प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया जहां उसके बयान दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन

 

उधर, पुलिस पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त करवाने का इंतजार कर रही है। पुलिस का कहना है मुख्य आरोपी के साथ तीन संदिग्धों को पकड़ लिया गया है। पीड़िता की शिनाख्त के बाद ही नाम सार्वजनिक किए जाएंगे।
 

पुलिस बुधवार को आरोपियों को जेएमआईसी के समक्ष पेश करने की तैयारी में है। पुलिस ने फिलहाल पीड़िता को सुरक्षित स्थान पर रखा है। वहीं नाबालिग होने के चलते इसके बाद उसे चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सामने पेश किया जाएगा।

विज्ञापन

 

सोमवार को पीड़िता की मेडिकल जांच करवाने के बाद नाबालिग युवती को जेएमआईसी बिलावर के समक्ष बयान दर्ज कराने के लिए पेश किया गया।

थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि नाबालिग के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पीड़िता की शिकायत में उसने एक आरोपी मोहम्मद अमीन को नामजद किया है जबकि अन्य की पहचान नहीं बताई है। बुधवार को नामजद समेत तीन अन्य को रिमांड के लिए जेएमआईसी बिलावर के समक्ष पेश किया जाएगा।
 

शिकायत में पीड़िता ने बताया था कि उसे आरोपियों ने नशीला पदार्थ खिला दिया था। इस संदर्भ में पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि पीड़िता के माता-पिता नहीं हैं। वह अपने 19 वर्षीय भाई के साथ रहती है। वहीं आरोपी मोहम्मद अमीन एक दुकान चलाता है। पुलिस अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मामले की जांच चल रही है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। - शक्ति पाठक, डीआईजी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें