फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: सोमवार को नहीं मिला कोई डेंगू पॉजिटिव

Tue, 10 Oct 2023 06:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
-अब तक मिले 235 में से 191 स्वस्थ और 44 का चल रहा इलाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिला वासियों के लिए राहत की खबर है कि सोमवार को एक भी डेंगू का मामला सामने नहीं आया है। बता दें कि जीएमसी में लगभग 50 लोगों के एलीजा टेस्ट किए गए लेकिन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पिछले 44 दिन से लगातार डेंगू के मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग चिंतित था। इससे पहले 26 अगस्त को भी जिला में डेंगू का कोई मरीज नहीं मिला था। उसके 44 दिनों बाद सोमवार को सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बता दें, 26 अगस्त तक जिला में केवल 26 मामले थे। लेकिन इन 44 दिनों में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 235 पहुंच गया। मतलब, इस दौरान 209 मामले सामने आए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश मगोत्रा ने बताया कि सोमवार को जिला भर में डेंगू का एक भी मामला सामने नहीं आया। उसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शहर के वार्ड 7, चन्नग्रां, हीरानगर और कालीबड़ी के कई स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया और एंटी लारवा स्प्रे का छिड़काव किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें