फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबन में चार किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। रामसू इलाके में पुलिस ने शुक्रवार को चार किलो चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसकी शिनाख्त रामसू निवासी मुस्तफा सोहिल के रूप में की गई है। पुलिस ने उसके खिलाफ रामसू थाने में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रामसू के चाका सरबगनी क्षेत्र में नियमित गश्त के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति जो पैदल एक बैग लेकर चाका गांव से रामसू की ओर संदिग्ध परिस्थितियों में जाते हुए देखा गया। पुलिस को देखकर उस व्यक्ति ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस दल ने उसका पीछा कर पकड़ा लिया। तलाशी लेने पर उसके बैग से चार किलोग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें