फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नवरात्र उत्सव का गवाह बन रहा दर्शकों का हुजूम

विज्ञापन
कटड़ा में चल रहे नवरात्र महोत्सव 2023 में मंच पर मौजूद अधिकारी। 
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। श्रीमाता वैष्णो देवी आधार शिविर कटड़ा में जारी, जिसके चलते बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं, श्रीमाता श्राइन बोर्ड और पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित हो रहे नवरात्र महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों के दर्शक गवाह बन रहे हैं। इन कार्यक्रमों से पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है। यह बातें योग आश्रम कटड़ा में उत्सव का शुभारंभ करते हुए मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने कहीं। साथ ही उन्होंने कटड़ा आने वाले श्रद्धालुओं को उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रशासन की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।
उन्होंने बताया कि 23 अक्तूबर तक चलने वाले उत्सव का मुख्य आकर्षण रामलीला, अखिल भारतीय भेंट गीत प्रतियोगिता, श्रीमद्भागवत कथा, प्रभात फेरी, शोभा यात्रा, माता की कहानी, माता का वर्णन और लेजर शो शामिल है। इसके अलावा कुश्ती प्रतियोगिता, हास्य व्यंग, भक्ति नृत्य, कवि सम्मेलन और विशेष रूप से विकलांग बच्चों के कार्यक्रम भी होंगे। संभागीय आयुक्त रमेश कुमार ने पर्यटन विभाग, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड, जिला प्रशासन रियासी, केंद्रीय संचार ब्यूरो और अन्य सभी एजेंसियों के सामूहिक प्रयासों की सराहना की, जिन्होंने सफल आयोजन में योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग ने बताया कि नवरात्र नई शुरुआत और आध्यात्मिक कायाकल्प का प्रतीक है। नवरात्र के दौरान कटड़ा व जम्मू चमकदार रोशनी, रंगीन पर्दों, लोक व भक्ति संगीत की मधुर धुनों से जीवंत होते हैं। समारोह में जेएंडके पीडीसीएल के आयुक्त सचिव एच राजेश प्रसाद, डीआईजी उधमपुर-रियासी रेंज सुलेमान चौधरी, पर्यटन विभाग के जम्मू के निदेशक विवेकानंद राय, संयुक्त पर्यटन निदेशक सुनैना शर्मा मेहता, डीसी रियासी बबीला रकवाल और एसएसपी रियासी अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें