फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलिफ नहीं मिलने से कश्मीरी पंडित परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के दौरान कश्मीरी पंडितों को अप्रैल का रिलिफ नहीं मिल पाया है। जिससे उन्हें घरों में सामान लेने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि घर में जरूरत का सामान लाने के लिए पैसे की आवश्यकता है पर अभी तक रिलिफ नहीं मिला है जिससे बहुत परेशानी हो रही है। उनका कहना है कि सरकार की तरफ से दो महीने का राशन देने की बात कही गई थी पर रिलिफ होल्डरों के लिए कुछ भी सुविधा नहीं की गई है। इसी के साथ कश्मीरी पंडितों का कहना है कि जो लोग प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करते हैं उन्हें भी किसी न किसी वजह से वेतन नहीं मिल पाया है। और तो और दिहाड़ी लगाने वाले लोगों का भी लॉकडाउन के दौरान घर चलाना मुश्किल सा हो गया है ऐसे में रिलिफ फंड ही घर चलाने के लिए एकमात्र सहारा है पर अभी तक वो भी नहीं मिल पाया है। इस स्थिति में घर के अंदर रहकर खाएं तो क्या खाएं। कश्मीरी पंडितों का आरोप है कि जगती कालोनी में जहां सबसे ज्यादा कश्मीरी पंडित रहते हैं वहां लॉकडाउन का सख्ती से पालन भी नहीं हो रहा है। किसी भी तरह की प्रशासन  द्वारा जगती में कोई सख्ती नहीं की गई है। वहीं अस्पताल की भी कोई सुविधा जगती कैंप में उपलब्ध नहीं है जिससे काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। एनपीसीएल के जरिए रिलिफ पेमेंट कश्मीरी पंडितों को दी जाती है। हमारी तरफ से रिलिफ देने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वहीं बैंक की ब्रांचों द्वारा भी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पर अब एनपीसीएल द्वारा ही पैमेंट दी जाएगी पर हैड ऑफिस मुंबई में है जहां से रिलिफ डाला जाएगा। 3-4 दिनों में रिलिफ कश्मीरी पंडितों के खाते में आ जाने की पूरी संभावना है। - टीके भट्ट, रिलिफ कमीशनर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें