जम्मू। प्रदेश भाजपा नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता, महासचिव सुनील शर्मा, डॉ. देवेंद्र मनेयाल आदि ने वीरवार को दिवंगत सरपंच अजय पंडिता के आवास पर जाकर शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि भाजपा इस जघन्य हत्या की कड़ी निंदा करती है और अजय पंडिता की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। जल्द ही सुरक्षा बल इस हत्या का बदला लेंगे। कवींद्र गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री से अजय पंडिता के परिवार को पर्याप्त मुआवजा मुहैया करवाने का मसला उठाया जा चुका है। ब्यूरो