दोमाना। अनंतनाग-राजोरी संसदीय सीट के लिए शनिवार को कश्मीरी विस्थापितों ने जम्मू संभाग में विभिन्न स्थानों पर बनाए गए मतदान केंद्रों पर मतदान किया।
पुरखू कैंप के कश्मीरी विस्थापितों ने मतदान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। हायर सेकेंडरी स्कूल में बने मतदान केंद्र पर 84.58 प्रतिशत, मुट्ठी स्थित स्कूल शिक्षा निदेशक के कार्यालय में बने केंद्र पर 52.72 प्रतिशत, अनुराधा हायर सेकेंडरी स्कूल बरनाई में 38.97 प्रतिशत, अनुराधा हायर सेकंड्री स्कूल बरनाई (ए) में 51 प्रतिशत, एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी कांप्लेक्स उदयवाला में 39.59 प्रतिशत, एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी कांप्लेक्स उधेवाला 12 (ए) में 43.55 प्रतिशत, मिडिल स्कूल चिनोर में 31.57 प्रतिशत, मिडिल स्कूल चिनोर (16 ए) में 43.63, मिडिल स्कूल चिनोर (16 ए 1) में बने मतदान केंद्र पर 34.60 प्रतिशत वोट डाले गए।