जम्मू। एलएचएडीसी कारगिल की कार्यकारी परिषद के सदस्यों को कई अधिकार और शक्तियां दी गई हैं, जिसमें पार्षद उन्हें आवंटित हुए विभिन्न विभागों में उनकी प्रगति और विकास योजनाओं के कार्यान्वयन के लिए काम करेंगे।
अंडर सेक्शन 29 एंड सेक्शन 33 (2) एलएएचडीसी अधिनियम 1995, बिजनेस के तहत कार्यकारी पार्षद काचो मोहम्मद फिरोज को सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण डिवीजन, पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिवीजन, पर्यटन, कारगिल विकास प्राधिकरण, जंस्कार विकास प्राधिकरण, शहरी विकास, राजस्व, कमांड एरिया विकास और फिशरी में शक्तियां दी गई हैं।
इसी तरह कार्यकारी पार्षद ईआर पुनचोक ताशी को ग्रामीण विकास व पंचायती राज, सहकारिता, खाद्य जन आपूर्ति व सीए, वन व वन्यजीव, सूचना, कार्यकारी पार्षद अगा सईद मुजतबा मुसाबी को समाज कल्याण, कृषि, पशु व भेड़ पालन, आईसीडीएस और कार्यकारी पार्षद जकीर हुसैन को विद्युत विकास विभाग, शिक्षा, उच्च शिक्षा, उद्योग व वाणिज्य, मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिवीजन, हार्टिकल्चर, हस्तशिल्प और हथकरघा शामिल हैं। ब्यूरो