फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vaishno Devi: नवरात्रि पर वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे कपिल शर्मा, परिवार के साथ माता रानी का लिया आशीर्वाद

Tue, 16 Apr 2024 02:36 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

कपिल शर्मा ने सोमवार को परिवार के साथ मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई। कपिल सोमवार शाम चार बजे धर्मनगरी पहुंचे। वहां से श्राइन बोर्ड के वाहन में ताराकोट मार्ग से मां वैष्णो देवी भवन पहुंचे।
विज्ञापन
वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे कपिल शर्मा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने नए शो द ग्रेट इंडिया कपिल शो को लेकर सुर्खियां बटोर रहे मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने सोमवार को परिवार के साथ मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं। वैष्णो देवी के दरबार में कपिल को देख उनके फैंस का खुश नजर आ रहे हैं। कपिल के साथ फैंस सेल्फी लेते हुए दिख रहे हैं।

विज्ञापन


कपिल सोमवार शाम चार बजे धर्मनगरी पहुंचे। वहां से श्राइन बोर्ड के वाहन में ताराकोट मार्ग से मां वैष्णो देवी भवन पहुंचे। भवन पर शाम को आयोजित दिव्य आरती में मां वैष्णो देवी के भजन और भेंटें प्रस्तुत कीं। इसके बाद मां वैष्णो के चरणों में हाजिरी लगाकर पूजा-अर्चना की।

बता दें कि मां दुर्गा में गहरी आस्था रखने वाले कपिल शर्मा ने हाल ही में अपने घर जागरण कराया था। जिसमें सिंगर मणि लाडला ने भजन गाकर सभी को भक्तिभाव से भर दिया। उन्होंने इसका वीडियो भी शेयर किया था। जिसमें पत्नी संग कपिल शर्मा माता रानी के जयकारे लगाते दिखे, साथ में उनकी मां भी नजर आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें