दोमाना। कानाचक पुलिस ने चन्नो चक रिंग रोड पर चिट्टे के साथ एक स्वर्णकार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के खुफिया विंग जिला स्पेशल ब्रांच ने नाके के दौरान स्कूटी (जेके 02 डीसी 3040) को रोका गया। तलाशी लेने पर उससे 5.80 ग्राम चिट्टा, 2 स्मार्टफोन, एक सोने की चेन, चार सोने की अंगूठियां, एक सोने की बाली, दो अमेरिकन डॉलर, एक थाईलैंड डॉलर, तीन हजारी की नकदी, एक तुला मशीन बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ कानाचक पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। उसकी पहचान आकाश वर्मा निवासी मिश्रीवाला के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी परगवाल क्षेत्र में सुनियारे की दुकान करता है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।