विजयपुर। नशा मुक्त हिमाचल को लेकर शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में हिम सीने एंड अचीवर्स अवार्ड 2025 का आयोजन किया गया। इसमें जम्मू-कश्मीर के सरदार कमल आसला जो कि नशा मुक्त भारत अभियान जिला सांबा के ब्रांड एंबेसडर भी हैं, उन्हें बतौर मुख्यातिथि हिमाचल के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, हिम सिने अवार्ड के फाउंडर डॉ. नरेश कुमार कौंडल व अन्य द्वारा सम्मान प्रदान किया गया। उनके नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर और नशा मुक्त भारत के लिए बेहतरीन कार्य करने पर और युवाओं को नई दिशा की ओर ले जाने में अहम भूमिका निभाने पर मुख्य अतिथि द्वारा खूब सराहना की।