जम्मू। अखिल भारतीय परिसंघ एससी / एसटी / ओबीसी संगठनों के राज्य अध्यक्ष आर के कलसोत्रा ने 14 अप्रैल को आने वाली भारतीय संविधान के संस्थापक डॉ.बीआर अम्बेडकर के 129 वीं जयंती पर देश और जम्मू-कश्मीर के लोगों को बधाई दी। उन्होंने जनता से अपील की कि कोरोना वायरस के कारण सामाजिक मेलजोल न बढ़ाएं और इसके बजाय अपने घरों में ही इसे मनाएं। उन्होंने लोगों से अपील कर कहा कि वे सरकार के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें और जरूरतमंदों को लॉकडाउन अवधि में उनके उपयोग के लिए खाद्य सामग्री या कोई अन्य सामान उपलब्ध करा उनकी मदद करें। ब्यूरो